लखनऊ:राजनीति में अहंकार और असहिष्णुता का स्थान नहीं होता- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अंसल एपीआई, लखनऊ के क्षेत्र में गांवों का भ्रमण किया। उन्...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अंसल एपीआई, लखनऊ के क्षेत्र में गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना। असमय बारिश और ओलावृष्टि से क्षति के बारे में जानकारी ली। नौजवानों से उनकी गतिविधियों पर चर्चा की। सर्वप्रथम अखिलेश यादव ने महमूदपुर गांव स्थित श्री हनुमत शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भंडारा और कन्यापूजन भी किया। श्री हनुमत शक्तिपीठ सीताराम जानकी बड़ाघाट स्थान अयोध्या से संबद्ध है। शक्तिपीठ के महंत श्री मंजुल दास महाराज जी ने शक्तिपीठ के महत्व से परिचय कराया। महंत जी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जीवन में विजय और सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि अखिलेश जी का मार्ग सत्य का मार्ग है। वे सुकर्म पथ के अनुयायी हैं। सच्चा धर्म वही है जिसका सम्बंध सुकर्म से होता है। अखिलेश यादव ने कन्यापूजन को पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि नारी शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अंग रही है। उन्होंने कहा कि भारत में धर्म का अपना अलग स्थान और महत्व है। समाजवादी आंदोलन के प्रणेता डाॅ0 राममनोहर लोहिया कहते थे कि राजनीति अल्पकालीन धर्म है इसका काम बुराई से लड़ना है। समाजवादी उन बुराइयों के खिलाफ लड़ रहे हैं जिनसे आज समाज में नफरत बढ़ रही है, भाजपा द्वारा राजनीति से शुचिता और नैतिक मूल्यों को कमजोर किये जाने की साजिश हो रही है।श्री यादव ने कहा सत्ता जनसेवा का माध्यम होती है। आज यह स्वार्थसाधन और उसके लिए दुरूपयोग के काम आती हैं। राजनीति में अहंकार और असहिष्णुता का स्थान नहीं होता है। श्री यादव ने कहा कि मानव की मूलभूत आवश्यकता विकास है। उसके लिए बुनियादी ढांचा बनाने और बढ़ाने का काम समाजवादी सरकार ने किया था। आज समाज में सौहार्द कम हो रहा है। विकास अवरूद्ध है। जो भाजपा दल सत्ता में है वह बिना कोई काम किए समाजवादी सरकार के कामों को अपना बताते नही थकते, यह अनैतिक है।अखिलेश यादव ने यूसुफनगर बगियामऊ में भी स्थानीय लोगों से मुलाकात की। यहां एक नौजवान उमेश यादव को लैपटाॅप मिला था। उसने कहा कि लैपटाॅप से उसे आगे बढ़ने में मदद मिली है। अंसल में सुरेन्द्र प्रधान ने अखिलेश जी का अभिनंदन किया। नौजवान अपने प्रिय नेता के स्वागत में भारी तादाद में पहुंच गए थे। उन्होंने अखिलेश यादव जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाकर अभिनन्दन किया। अंसल ग्राउण्ड पर आज अर्जुनगंज और तेलीबाग की क्रिकेट टीमों में मैच हो रहा था इनके कैप्टेन क्रमशः शिवा तथा उदय के आग्रह पर अखिलेश जी ने क्रिकेट में हाथ आजमाए। श्री अखिलेश जी ने कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर आईपीएल की तरह टेनिस बाल से क्रिकेट मैच को प्रोत्साहन दिया जाएगा। ग्रामस्तर पर भी इसकी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उसके बाद राज्य स्तर पर राजधानी में बड़े मैच का आयोजन किया जायेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि यह अच्छा है कि नौजवानों की खेलों में रूचि बढ़ रही है। नौजवानों ने कहा कि समाजवादी सरकार में निर्मित लखनऊ के शानदार इकाना स्टेडियम से नौजवानों को खेलों में आगे बढ़ने और कुछ कर गुजरने की बहुत प्रेरणा मिल रही है।


देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें
Name

कथा / कहानियां,31,धार्मिक पर्यटन स्थल,1,राष्ट्रीय,7,विचार / लेख,1,संस्कृत समाचार,19,
ltr
item
SANSKRIT SMRITI: लखनऊ:राजनीति में अहंकार और असहिष्णुता का स्थान नहीं होता- अखिलेश यादव
लखनऊ:राजनीति में अहंकार और असहिष्णुता का स्थान नहीं होता- अखिलेश यादव
SANSKRIT SMRITI
https://www.sanskritsmriti.page/2020/03/lakhanoo-raajaneeti-mein-ahank-uW5F3c.html
https://www.sanskritsmriti.page/
https://www.sanskritsmriti.page/
https://www.sanskritsmriti.page/2020/03/lakhanoo-raajaneeti-mein-ahank-uW5F3c.html
true
872721886244172786
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content