लखनऊ। लखनऊ मेट्रो का संचालन 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है। कोरोना को देखते हुए लखनऊ मेट्रो रेल प्रशासन ने रविवार को इसका निर्णय लिया। यूपी मेट्रो रेल कारपोरेशन की वरिष्ठ पीआरओ पुष्पाबेलानी ने बताया कि शासन की मंजूरी के बाद 31 मार्च तक राजधानी लखनऊ में मेट्रो का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। जनता कर्फ्यू राजधानी लखनऊ में सफल रहा। शहर की सड़कें सूनी हो गईं। लोग एक दूसरे को वाट्सऐप पर संदेश भेज कर घर में रहने की अपील करते रहे। नागरिक सुरक्षा समेत अन्य संगठनों ने भी मोर्चा संभाला। सिस से लेकर ट्रांस गोमती तक लोग इसका पालन करते दिखे। चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद रही। इक्का दुक्का लोग यदि सड़क पर आते हुए दिखे तो उनसे घर में रहने को कहा गया। पुलिस प्रशासन के आला अफसर सुबह से ही भ्रमण पर रहे। दूसरी तरफ नगर निगम के हजारों कर्मचारी शहर को विसंक्रमित करने में जुटे थे। रसायनों ने सड़कों, बस अड्डों, मेट्रो स्टेशनों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर छिड़काव किया गया।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।