महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में अब तक कोविड-19 (कोरोना) के 15 मामले पाए जाने से यह शहर इस खतरनाक बीमारी का केंद्र बन गया है। शाम तक पुणे महानगरपालिका की हद में सात एवं पुणे के ही उपनगर पिंपरी-चिंचवण में आठ मामले पाए जा चुके हैं। अब तक महाराष्ट्र में कोरोना के 32 मामलों की पहचान हो चुकी है। महाराष्ट्र में शनिवार रात तक 31 मामले पाए जा चुके थे। रविवार को औरंगाबाद में एक और व्यक्ति की पहचान हो चुकी है। पुणे के सभी 15 रोगियों का इलाज शहर के नायडू अस्पताल में चल रहा है। पुणे के पड़ोसी जनपद अहमदनगर में भी एक रोगी की पहचान हो चुकी है। पुणे के विभागीय आयुक्त दीपक म्हैसकर ने विधान भवन परिसर में बुलाई गई समीक्षा बैठक के बाद कहा कि पुणे प्रशासन बड़े धैर्य से काम ले रहा है, और हर तरह से तैयार है।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।