कोरोना वायरस से तमिलनाडु में पहली मौत की खबर सामने आ रही है। यह मरीज तमिलनाडु में मदुरै के राजाजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मरने वाले व्यक्ति को कई रोग थे। उसे ब्लड प्रेशर और मधुमेह भी था। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ सी विजयबास्कर ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मरीज का इलाज तमिलनाडु में मदुरै के राजाजी अस्पताल में किया जा रहा था। वह कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। मंगलवार रात उसकी मौत हो गई। इस तरह देश में कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। नजर डालें तो अब तक इस वायरस से संक्रमितों की सबसे अधिक मौत महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने को मिला है। इन दोनों राज्यों में दो-दो मौते हुई हैं। दूसरी ओर, भारत सरकार राज्य सरकारों से मिलकर इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने इस दिशा में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया है।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।