कोलकाता के डमडम सेंट्रल जेल में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़प हो गई। क्योंकि कोरोनो वायरस की धमकी के कारण जेल में प्रतिबंध रखे गए थे जिसके चलते कैदियों ने जेल परिसर के भीतर आग लगा दी। जेल परिसर में आग बढ़ते देख दमकल की गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार जेल के कैदियों ने कोरोना वायरस के चलते जेल अधिकारियों से मास्क और सैनिटाइजर की भी मांग की थी। दोपहर 12 बजे के बीच कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़पें और कहा सुनी हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने जेल से धुआं निकलता देखा और गोलियों की आवाज भी सुनी लेकिन पुलिस अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं कर सकी है कि परिसर में गोली चलाई गई थी या नहीं।
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।