रामनगर बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र देवसानी गांव में बीती रात नकाबपोश चोरों ने दो घरों को अपना निशाना बनाया। ग्राम देवसानी निवासी राजकुमार सिंह ने रामनगर थाने पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।तहरीर में बताया है की बीती 18 मार्च की रात 12:30 बजे कुछ अज्ञात चोरों द्वारा घर के पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुसकर घर में रखे हुए लाइसेंसी 12 बोर की एक नाल बंदूक व 17 जिंदा कारतूस,एक चैन,पांच अंगूठी,एक मंगलसूत्र,दो झुमकी व अट्ठारह हजार नगद रुपए चुरा ले गए। वही देवसानी निवासी सुरेश कुमार सिंह ने भी रामनगर थाने ही में नकाबपोश अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।तहरीर में सुरेश कुमार सिंह ने बताया है कि 17 मार्च की मध्य रात में अज्ञात नकाबपोश चोरो के द्वारा घर में घुसकर अलमारी व शेफ तोड़कर उसमें रखे सोने व चांदी के जेवरात अंगूठी,चेन,बिंदी,झाला,चांदी की 4 जोड़ी पायल,10 बिछिया,सोने के चार कंगन व सोने का हार सहित बीस हजार रुपए की नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उक्त चोरियों की सूचना रामनगर थाने में देते हुए देवसानी राजकुमार सिंह व सुरेश कुमार सिंह ने तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।