सिरोंज। दिल्ली में हुई विवाद के बाद कलेक्टर कोष्लेन्द्र विक्रम सिंह ने 16 मार्च तक पूरे जिले में धारा 144 लागू क दी गई है। जिसको लेकर गुरूवार को थाने में शंाति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक 20 मिनिट में ही खत्म हो गई। ज्यादातर सदस्य अपने विचार भी नही रख पाए। एसडीएम अनिल सोनी को जिले में काम होने के कारण जाना था। जैसे ही वह बैठक से उठे तो बाकि लोग भी उनके पीछे चले गये । जबकि बैठक महत्वपूर्ण विषयों को लेकर रखी गई थी। एसडीएम ने सभी लोगो से अपील करते हुए कहा कि धारा 144 का पालन करे। बिना अनुमति के कोई भी ऐसा कार्य न करे, जिससे की प्रशासन को कार्रवाई करनी पडे एवं बिना अनुमति के डीजे न बजाये । जो यहां की गंगा जमुना संस्कृति है उसका परिचय सभी लोग दे। आपसी भाईचारे के साथ आगामी होली का त्यौहार भी मनाएं। सोशल साइड पर ऐसी पोस्ट डालने से या लाइक करने से बचे जिससे कि किसी भी धर्म के लोगो की भावनाओं को आघात पहुंचे। शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। एसडीओपी आरके लखारे ने कहा कि धार्मिक भावनाओ को प्रभावित करने बाली पोस्ट न डाले इनसे बचे। दूसरो को भी ऐसा करने से रोके। सदस्यो ने अपने सुझाव रखते हुए कहा कि यहां पर लोग हमेशा भाईचारे के साथ रहते है। किसी भी स्थिति में कभी विवाद नही होता है। सभी त्यौहार मिलजुलकर मनाते है। सुबुर खान, डा. वसीम खान, अशोक जैन खर्चा, सुब्हान खान, पत्रकार महासंघ सिरोंज के समस्तगण मोजूद थे। वही कई लोग बैठक जल्दी खत्म हो जाने के कारण अपने विचार भी नहीं रख सके। वही दिल्ली में हुए उपद्रव के बाद जिन लोगों की जान गई है। उनकी आत्म शांति के लिऐ मौन रखकर श्रृद्धांजलि भी दी गई। वही प्रशासन को ऐसे लोगो पर नजर भी रखनी पडेगी, जो माहौल खराब करने के लिए गलत पोस्ट भी डालते हैं। दूसरे लेागो को उकसाने का काम भी करते है। अपराधी तत्व की हर गतिविधि पर नजर रखी जाए। इस दौरान थाना प्रभारी शंकुतला बामनिया के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।