एक महिला ने मुंबई में पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके पति ने कथित तौर पर कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान उन्हें तलाक दे दिया। 27 वर्षीय महिला ने दावा किया कि उसके ससुरालवालों ने उस पर दबाव बनाया कि वह अपने माता-पिता के साथ चली जाए। उसकी बहन ने इस मामले को सुलझाने के लिए अपने पति को कॉल किया। तीन लोगों के बीच फोन पर बात चल ही रही थी कि पीड़ित महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। समता नगर पुलिस के मुताबिक, महिला फिलहाल कांदिवली (ईस्ट) में अपने माता-पिता के साथ रहती हैं। उनकी शादी अप्रैल 2018 में हुई थी। शादी के बाद वह लड़के और उसके परिवारवालों के साथ कालाम्बोली चली गई थीं।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।