लखनऊ। सदन के बजट सत्र को तय समय से पहले खत्म करने करने पर विपक्ष ने शनिवार को मुंह पर पट्टी बांधकर कार्यवाही में हिस्सा लिया। विपक्ष ने मांग की कि सदन को 7 मार्च तक चलाया जाए। लेकिन उससे पहले ही सरकार सत्रावसान कर रही है। न मानने पर नेता विरोधी दल राम गोविंद चैधरी ने कहा, आप सदन चलाइए, हम लोग मुंह पर पट्टी बांध ले रहे हैं। कोई भी सदस्य सवाल नहीं पूछेगा। नेता विरोधी दल श्री चैधरी ने कहा, विधान सभा अध्यक्ष सदन चलाना चाहते हैं, विपक्ष सदन चलाना चाहता है, संसदीय कार्य मंत्री सदन चलाना चाहते हैं। 99 प्रतिशत भाजपा विधायक भी सदन चलने के पक्ष में हैं। तो फिर ऐसा कौन व्यक्ति है जिसके कारण सदन नहीं चल रहा है। राम गोविंद चैधरी के साथ सभी विपक्षी सदस्यों ने इसके बाद मुंह पर पट्टी बांध ली। आप को बता दे पहले सदन 7 मार्च तक सदन चलना था, सरकार ने आज अचानक ही सदन का सत्रावसान किया। बजट सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सदस्यों को विधानसभा की कैंटीन में लंच दिया। खुद मुख्यमंत्री ने भी भाजपा विधायकों के साथ कैंटीन में विशेष बजट लंच किया। लेकिन सत्र के जल्द समापन से नाराज विपक्ष ने लंच का बाॅयकाट किया। पारंपारिक तौर पर हर बार यह लंच होता है। जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों मिलकर लंच करते हैं। लेकिन इस बार यह परंपरा टूट गयी। मुख्यमंत्री के साथ कैंटीन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री सुरेश राणा, मंत्री आशुतोष टण्डन सहित तमाम मंत्री, भाजपा नेता व अधिकारी मौजूद रहे।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।