लखनऊ। मंगलवार को जलकल जोन-आठ कार्यालय में जलकल विभाग में तैनात कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने घेराव कर प्रदर्शन किया। नाराज कर्मचारियों ने जलकल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का आरोप है कि दो माह से वेतन नहीं मिला है। जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं, अधिशाषी अभियंता विमल कुमार का कहना है कि यह विभाग के कर्मचारी नहीं हैं। कर्मचारियों ने बताया कि जनवरी माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। फरवरी बीतने को है और अगले माह होली भी है। इसके बावजूद कर्मियों की कोई सुनने वाला नहीं है। हालत यह है कि मकान का किराया देने और राशन खरीदने के पैसे नहीं हैं। बताया कि प्रदर्शन में शामिल सभी कर्मी बीते पांच वर्षों से काम कर रहे हैं। जिसमें पंप संचालन, लीकेज की मरम्मत, ऑनलाइन बिलिंग, राजस्व वसूली आदि कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि पांच वर्षों में किसी कर्मचारी को पहचान पत्र नहीं दिया गया।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।