लखनऊ:भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को बुरी तरह आहत किया है-अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी बदले की भावना से किसी भी कार्यवाही...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी बदले की भावना से किसी भी कार्यवाही को उचित नहीं मानती है। रागद्वेष से सरकारें काम नहीं कर सकती हैं। समाजवादी पार्टी न्यायिक प्रणाली पर भरोसा करती है। अदालत पर विश्वास है कि वहां से सभी को न्याय मिलेगा। सरकार का यह संवैधानिक दायित्व है कि बिना भेदभाव के सबके साथ न्याय करे। भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को बुरी तरह आहत किया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था तो पूरी तरह चरमरा गई है। तीन वर्षों में भाजपा ने गांव-किसान और युवाओं की घोर उपेक्षा की है। भाजपा की न तो किसानों और गांवों के विकास में न तो कोई रूचि है और नहीं नौजवानों को रोटी-रोजगार देने की उसकी नीयत रही है। महज तुकबंदी में भाजपा सरकार ने अपने तीन साल निकाल लिए हैं। इससे किसी का पेट भरने वाला नहीं है। भाजपा का ‘विजन‘ नाश करने वाला है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री दावे चाहे जितने करें हकीकत में उनका एक भी दावा कसौटी पर खरा उतरने वाला नहीं है। किसानों की हालत बहुत खराब है। दुगनी आय तो मृग मरीचिका है ही, भाजपा राज में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने की सामान्य घटना हो गई है। नौजवानों के लिए रोजगार नहीं है। युवा पीढ़ी के सपनों को चकनाचूर करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को कुंठित करने की पूरी साजिश है। कानून व्यवस्था पर नियंत्रण के मुख्यमंत्री जी के दावों का अब कोई विश्वास नहीं करता है। देश-प्रदेश में डबल इंजन सरकार पूरी तरह ठप्प है। महिलाओं का उत्पीड़न एवं बच्चियों से बलात्कार पूरी भारतीय संस्कृति के लिए अभिशाप है। जनता को उलझाए रखने के लिए आंकड़ों का खेल तमाशा दिखाने में भाजपा नेताओं को दक्षता है। सत्ता का दुरूपयोग भाजपा की राजनीतिक आदत है। एक स्वस्थ लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने विरोध को प्रकट करने का अधिकार सभी को होता है। विकास में पक्षपात नहीं हो सकता है। विकास को रोकना और समाज को पीछे की ओर ले जाना राजनीतिक पाप है। सामाजिक सद्भाव ही विकास का रास्ता खोलता है। अब देश में सारे इंजन बदलने का समय आ गया है। हर ओर भ्रष्टाचार का तानाबना बुना जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश में क्यों पिछड़ता जा रहा है? इसकी देश- दुनिया में क्यों बदनामी हो रही है? भाजपा को अपने कारनामों का ब्यौरा देना होगा अन्यथा जनता हिसाब किताब लेना अच्छी तरह जानती है।


देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़ें
Name

कथा / कहानियां,31,धार्मिक पर्यटन स्थल,1,राष्ट्रीय,7,विचार / लेख,1,संस्कृत समाचार,19,
ltr
item
SANSKRIT SMRITI: लखनऊ:भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को बुरी तरह आहत किया है-अखिलेश यादव
लखनऊ:भाजपा सरकार ने जनता के विश्वास को बुरी तरह आहत किया है-अखिलेश यादव
SANSKRIT SMRITI
https://www.sanskritsmriti.page/2020/02/lakhanoo-bhaajapa-sarakaar-ne-guYqj1.html
https://www.sanskritsmriti.page/
https://www.sanskritsmriti.page/
https://www.sanskritsmriti.page/2020/02/lakhanoo-bhaajapa-sarakaar-ne-guYqj1.html
true
872721886244172786
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content