छतरपुर। विवादों से घिरे रहे कलेक्टर मोहित बुंदस के तबादले की खबर से कांग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौराहों पर पटाखे तक फोड़ डाले और मिठाईयां भी बटवा दी। मोहित बुंदस को छतरपुर से हटाकर मंत्रालय में उपसचिव बनाया गया है। उनके स्थान पर राजस्व विभाग के उपसचिव शीलेन्द्र सिंह को छतरपुर जिले की कमान सौंपी गई है। कार्यकर्ताओ ने कहा जब से कलेक्टर मोहित बुंदस ने पद संभाला था तभी से विवादों में थे। जनताए व्यापारी, किसानों, नेताओं और कार्यकर्ताओ के कामो से उन्हें कोई सरोकार नही था। अधिकारीए नेताए व्यापारी किसान सब कलेक्टर मोहित बुंदस के तानाशाही रवैये से परेशान थे। छत्रसाल चौक पर कांग्रेस के किसान नेता दिलीप क्षत्रिय ने कार्यकर्ताओ के साथ आतिशबाजी की तो वही कलेक्ट्रट के सामने युवा कांग्रेस नेता निशार खान ने कार्यकर्ताओ के साथ पटाखे फोड़े।