भोपाल। 26 फरवरी शाम 5 बजे सपाक्स समाज संस्था एवं सपाक्स संस्था द्वारा संयुक् त रूप से एक वाहन रैली का आयोजन करने जा रही है। यह रैली मयूर पार्क से प्रारंभ होकर भारत माता चौराहा पर भारत माता की वंदना कर समाप्त होगी। उक्त रैली का आयोजन मुख्यता आरक्षण को लेकर हाल ही में मान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा उत्तराखंड सरकार के मामले में पारित निर्णय को लागू करने, मप्र में पदोन्नति में आरक्षण मामले में मान उच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करने के समर्थन में आयोजित की जा रही है। सपाक्स और सपाक्स समाज संस्था पूर्व में ही यह घोषित कर चुकी हैं कि आरक्षण को 9 वीं अनुसूची में डालने के किसी भी प्रयास को स्वीकार नहीं किया जावेगा। आरक्षण के मामले में भी एट्रोसिटी एक्ट मामले में मान सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को पलटने के लिए सरकार द्वारा लाए गए संविधान संशोधन जैसे किसी भी कदम का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
इस आयोजन हेतु विभिन्न सामान्य/ पिछड़ा व अल्पसंख्यक समाजों के संगठनों द्वारा भी समर्थन किया गया है और रैली में हजारों की संख्या में सपाक्स अधिकारी कर्मचारियों के साथ साथ सपाक्स समाज के लोग भी सम्मिलित होंगे।