जबलपुर। जनता दल यूनाइटेड के मध्यप्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने दूध के दाम में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार गैस के दाम बढ़ाती है और मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में दूध के दाम बढ़ गए। श्री जायसवाल ने कहा कि जबलपुर दूध के उत्पादन का केंद्र है। यहां हर साल गर्मी के पहले डेरी माफिया के द्वारा दूध के दाम बढ़ाने का प्रयास किया जाता है लेकिन जन आंदोलनों ने डेयरी माफिया के मंसूबों को काफी हद तक रोके रखा था। इसमें जिला प्रशासन भी सहयोग करता था तथा डेयरी माफिया के खिलाफ कड़े कदम उठाता था। नई सरकार के बनते ही जबलपुर का जिला प्रशासन सो गया। 50 रुपए लीटर बिकने वाला दूध 1 तारीख से सीधे 56 रुपए पर आ गया। केंद्र सरकार रसोई गैस और पेट्रोल महंगा करती है और कांग्रेस की राज्य सरकार में दूध महंगा हो गया। महंगाई से जनता पिस रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि इस अंधेरगर्दी के खिलाफ जदयू जनता की आवाज बनेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि डेयरी माफिया की मनमानी पर प्रशासन ने सख्ती से अंकुश नहीं लगाया तो जन आंदोलन किया जायेगा।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।