बिहार के वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र से जदयू सांसद एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो का शुक्रवार शाम असामयिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि महतो अपने संसदीय क्षेत्र वाल्मीकि नगर में काफी लोकप्रिय थे। सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारियों का भी कुशलतापूर्वक निवर्हन किया था। वह 2009 एवं 2019 में वाल्मीकि नगर से सांसद निर्वाचित किए गए। अपने आदर्शो की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च स्थान प्राप्त किया।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।