रामनगर बाराबंकी।थाना रामनगर अंतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति की अधेड़ महिला ने दो लोगों के खिलाफ जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। 45 वर्षीया महिला द्वारा थाने पर दी गई लिखित तहरीर में कहा गया है।आज बुधवार को जब वह सुबह अपने खेत में घास काटने गई थी।गांव के ही ज्ञानेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह व राजा बक्स सिंह ने जबरजस्ती दुराचार किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर एसके राय का कहना है प्रथम दृष्टया मामला असत्य प्रतीत होता है फिर भी मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। गांव पंचायत में जन चर्चा है कि गांव के दो पक्षों में चल रहे जमीनी विवाद के चलते एक दूसरे को फसाने तथा नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। सच्चाई क्या है यह पुलिस के छानबीन से ही पता लग पाएगा।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।