आगरा । जनपद में शानिवार शाम को अचानक बारिश के साथ ओले पड़ने लगे। इससे फसलों में काफी नुकसान होने की संभावना है। वहीं बदलते मौसम ने किसानों के होश उड़ा दिए हैं। तहसील किरावली के गांव महुअर, पाली, सकतपुर, बरोदा, अभुआपुरा, अभैदोपुरा, उंदेरा, जाजउ, डावली, नगला ब्राहमण आदि गांवों में शानिवार शाम 6 बजे अचानक बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इससे किसानों के होश उड़ गए। इस समय आलू की खुदाई चल रही है। कुछ किसानों के खेत में आलू के कई ढेर लगे हुए हैं। किसान बारिश आते ही खेत पर पहुंच गए। उन्होंने आलू के ढेरों को तरपाल से ढ़क दिया। वहीं किसानों ने बताया है कि बारिश व ओले से सबसे ज्यादा नुकसान सरसों व गेहूं की फसल को है। सरसों की फसल खेत में पक कर तैयार हो गई है। ऐसे में ओले आने से फसल में काफी नुकसान होने की संभावना है। वहीं गेहूं की फसल को भी नुकसान हो सकता है। बारिश व ओले करीब 20 मिनट बाद बंद हो गए। इससे किसानों ने राहत की सांस ली।
Nishpaksh Mat
देश का ऑटोमोवाइल सेक्टर जल्द ही सवसे वड़े हव के रूम में अपनी पहचान वनाएगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में भारत का ऑटोमोवाइल क्षेत्र दुनिया में पहले नंवर पर पहुंच जाएगा।